मप्र: नाबालिग लड़की से गैंगरेप, हालत गंभीर

मप्र: नाबालिग लड़की से गैंगरेप, हालत गंभीर

मप्र: नाबालिग लड़की से गैंगरेप, हालत गंभीर मुरैना : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में विवाह समारोह से लौट रही एक नाबालिग के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता को गम्भीर हालत में इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया है, जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।

पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात मुरैना जिले के माता बसइया थाना क्षेत्र के बिचौली गांव में पीड़िता एक शादी समारोह से लौट रही थी, तभी तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया। उसके बाद वे उसे एक खंडहर हो चुके मकान में ले गए और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पीड़िता को मौके पर ही छेाड़कर फरार हो गए। पीड़िता को गम्भीर हालत में ग्वालियर के कमलाराजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल अधीक्षक वीणा अग्रवाल के मुताबिक पीड़िता की हालत में सुधार है। माता बसइया थाना पुलिस ने तीनों ओरापियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है, मगर अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। (एजेंसी)

First Published: Friday, February 1, 2013, 11:59

comments powered by Disqus