Last Updated: Monday, February 4, 2013, 18:33
रीवा : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में निर्माणाधीन वेयर हाउस की दीवार ढह जाने से 12 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक के मलबे में दबे होने की आशंका है। राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र के जिउला गांव में वेयर हाउस का निर्माण चल रहा था। सोमवार दोपहर मजदूर खाना खा रहे थे कि अचानक दीवार ढह गई और मलबे में बड़ी संख्या में मजदूर दब गए।
नगर पुलिस अधीक्षक पी. एल. अवस्थी ने हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। वहीं, घायलों को उपचार के लिए संजय गांधी चिकित्सा महाविद्यायल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में दबे मजदूरों को निकालने का काम चल रहा है। मलबे को हटाने के लिए जेसीबी मशीन की मदद ली जा रही है। मलबे में 50 से अधिक मजदूरों के अब भी दबे होने की आशंका है। (एजेंसी)
First Published: Monday, February 4, 2013, 18:33