Last Updated: Tuesday, May 14, 2013, 12:07
भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरवंश सिंह का सोमवार देर रात सिवनी में हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। उनके निधन पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
हरवंश को सोमवार रात तबियत बिगड़ने पर सिवनी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी मौत हो गई। वह 65 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे व एक बेटी हैं। उनके निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, विधानसभा अध्यक्ष ईश्वर दास रोहाणी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, वरिष्ठ नेता हजारी लाल रघुवंशी, मीडिया विभाग के अध्यक्ष मानक अग्रवाल ने संवेदना प्रकट की है।
राज्य सरकार में मंत्री रहे चुके हरिवंश को कांग्रेस के कुशल संगठनकर्ता के रूप में जाना जाता था। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, May 14, 2013, 12:07