ममता को मित्रता की कोई पेशकश नहीं की मोदी ने : भाजपा

ममता को मित्रता की कोई पेशकश नहीं की मोदी ने : भाजपा

ममता को मित्रता की कोई पेशकश नहीं की मोदी ने : भाजपा कोलकाता : गैर कांग्रेसी राज्यों के प्रति संप्रग सरकार की कथित उदासीनता तथा वाम मोर्चा के गलत कार्यों को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विचारों से गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के सहमति जताने के बीच भाजपा ने कहा कि ममता से सहानुभूति का मतलब लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें मित्रता का हाथ बढ़ाना नहीं है।

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य टी. रॉय ने कहा, ‘कुछ चैनल दिखा रहे हैं कि मोदी ने ममता की ओर मित्रता का हाथ बढ़ाया है लेकिन तथ्य यह है कि मोदी ने ममता के विचारों और राज्य की स्थिति के साथ सहानुभूति दिखायी है। इसका अर्थ ममता की ओर मित्रता का हाथ बढ़ाना कतई नहीं है।’ (एजेंसी)

First Published: Wednesday, April 10, 2013, 09:17

comments powered by Disqus