ममता ने पूछा-क्या बंगाल में सभी महिलाओं से हो रहा रेप|Mamata Banerjee

ममता ने पूछा-क्या बंगाल में सभी महिलाओं से हो रहा रेप

ममता ने पूछा-क्या बंगाल में सभी महिलाओं से हो रहा रेपकोलकाता : महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर चौतरफा आलोचना का सामना कर रहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को यह कहते हुए अपनी सरकार का बचाव किया कि ‘क्या राज्य में सभी महिलाओं का बलात्कार हो रहा है?’

नार्थ 24 परगना में तृणमूल कांग्रेस की एक रैली को संबोधित करते हुए ममता ने राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराधों को उजागर कर रहे मीडिया के एक वर्ग पर अपना गुस्सा निकाला।
बनर्जी ने कहा, ‘इन चैनलों की विपक्ष के साथ मिलीभगत है और ये सरकार के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। ऐसा करते हुए वे बंगाल की मिट्टी का अपमान कर रहे हैं।’

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर बढ़ती हिंसा पर ममता बुद्धिजीवियों के निशाने पर हैं। पिछले कुछ दिनों में महिलाओं के साथ बलात्कार की कई घटनाएं सामने आई हैं। (एजेंसी)

First Published: Sunday, June 23, 2013, 23:45

comments powered by Disqus