महाकाल को लगाया 56 व्यंजनों का भोग

महाकाल को लगाया 56 व्यंजनों का भोग


उज्जैन : देश के प्रमुख ज्योर्तिलिंगों में से एक महाकालेश्वर में शुक्रवार को भगवान महाकाल को 56 व्यंजनों का भोग लगाया गया। अधिमास की पूर्णिमा के दिन महाकालेश्वर में विशेष आयोजन किया जाता है। तड़के महाकाल का पंचामृत से स्नान कराने के बाद भस्मारती से उनका विशेष अभिषेक किया गया।

मंदिर के पुजारी ने बताया है कि अधिमास की पूर्णिमा को बाबा महाकाल को 56 व्यंजनों का प्रसाद लगाया गया है। इनमें कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के व्यंजन शामिल हैं। इस मौके पर एक भक्त ने 125 ग्राम का स्वर्ण आभूषण भी महाकाल को अर्पित किया है। अधिमास की पूर्णिमा के अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्घालुगण महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे हैं और उनके दर्शन का सिलसिला शुक्रवार रात 11 बजे तक चलेगा। (एजेंसी)

First Published: Friday, August 31, 2012, 14:40

comments powered by Disqus