महाराष्ट्र के धुले में हिंसा, 50 लोग घायल

महाराष्ट्र के धुले में हिंसा, 50 लोग घायल

मुंबई : उत्तरी महाराष्ट्र के धुले शहर में आज दो समुदाय के लोगों के बीच हिंसा भड़कने से पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 50 लोग घायल हो गए। सरकारी सूत्रों ने बताया कि एक होटल में छोटी सी घटना पर शुरू हुई हिंसा बाद में शहर के मच्छीबाजार और माधवपुरा इलाके में भी फैल गई। लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को पानी की बौछारों का इस्तेमाल करना पड़ा।

धुले जिले के संरक्षक मंत्री सुरेश शेट्टी ने बताया कि इस घटना में पुलिसकर्मियों समेत लगभग 50 लोग घायल हो गए। स्थिति तनावपूर्ण मगर नियंत्रण में है। संपर्क किए जाने पर धुले से शिवसेना के विधायक शरद पाटिल ने बताया कि घायलों में एक पुलिस उपनिरिक्षक और एक सहायक पुलिस उपनिरिक्षक भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि घटना में 35 वर्षीय कैलाश वाघमारे गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। (एजेंसी)

First Published: Sunday, January 6, 2013, 21:57

comments powered by Disqus