Last Updated: Tuesday, July 16, 2013, 09:06
ज़ी मीडिया ब्यूरोमुंबई: महाराष्ट्र में डांस बारों की किस्मत मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में तय होगी। डांस बार पर पाबंदी रहेगी या एक बार फिर ये डांस बार गुलजार होंगे, इस पर मंगलवार को फैसला होना है। इसके बाद ही मुंबई समेत महाराष्ट्र के दूसरे इलाकों में डांस बारों की किस्मत तय होगी।
गौर हो कि वर्ष 2006 में तत्कालीन उपमुख्यमंत्री आरआर. पाटिल ने राज्य के सभी डांस बारों पर पाबंदी लगा दी थी। बॉम्बे हाईकोर्ट अपने फैसले में सरकारी पाबंदी को निरस्त कर चुका है, लेकिन उस फैसले के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और इसी पर मंगलवार को फैसले की उम्मीद जताई जा रही है।
2006 में तत्कालीन उपमुख्यमंत्री आर. आर. पाटिल ने राज्य के सभी होटलों, बीयर बार और परमिट रूम में डांस पर पाबंदी लगा दी थी। डांस बार पर पाबंदी लगाने के बाद डांस बार में काम करने वाली हजारों महिलाएं और कर्मचारी बेरोजगार हो गए थे। उन्होंने इस फैसले के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में गुहार लगाई थी।
महाराष्ट्र सरकार ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। इस दौरान राज्य के होटलों और बीयर बारों में डांस पर लगा प्रतिबंध जारी रहा। अब देखना है कि यह फैसला किसके हक में आता है।
First Published: Tuesday, July 16, 2013, 09:06