महाराष्ट्र: बस-ट्रक की टक्कर, 27 की मौत

महाराष्ट्र: बस-ट्रक की टक्कर, 27 की मौत

महाराष्ट्र: बस-ट्रक की टक्कर, 27 की मौतज़ी न्यू‍ज ब्यूरो

मुंबई : सूबे के रायगढ़ में रविवार देर रात ट्रक और बस के बीच भीषण टक्कर में 27 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मरने वालों में 11 महिलाएं और चार बच्चेी भी शामिल हैं। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर खालापुर में मध्य रात्रि के करीब एक खड़ी बस से एक तेज रफ्तार टेम्पो ट्रक के टकरा जाने के कारण कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए।

रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक रावसाहिब शिन्दे ने बताया कि हताहत होने वाले लोग एक बारात का हिस्सा थे। मरने वालों में चार बच्चे भी शामिल हैं।कुछ घायलों को मुंबई के नजदीक पनवेल के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य लोगों को पुणे के ससोन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि यह हादसा रात करीब एक बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की शिकार हुई बस मुंबई से पुणे लौट रही थी। बारातियों से भरी इस बस को एक ट्रक ने हाइवे पर टक्कर मार दी, जिसके बाद यह हादसा हुआ। हादसे में घायल कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

First Published: Monday, May 28, 2012, 12:30

comments powered by Disqus