Last Updated: Tuesday, August 14, 2012, 23:09
मुंबई : महाराष्ट्र सरकार ने केंद्रीय मंत्री विलासराव देशमुख के निधन पर राज्य में आज से तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने यह घोषणा की। इस बीच देशमुख के निधन पर राज्य के नेताओं ने पार्टी लाइन से हटकर शोक व्यक्त किया है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्य के दो बार मुख्यमंत्री रहे देशमुख का आज चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया। महाराष्ट्र के राज्यपाल के शंकरनारायणन ने पुणे से अपने शोक संदेश में कहा कि देश ने एक ‘बुद्धिमान और व्यवहारिक’ नेता को खो दिया। उन्होंने कल पुणे में होने वाले स्वागत कार्यक्रम को रद्द कर दिया। भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने देशमुख को एक योग्य प्रशासक, एक लोकप्रिय नेता और उत्कृष्ट सांसद करार दिया।
राज्य के पीडब्लूडी मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि कांग्रेस इस बेहतरीन नेता के निधन से वह ‘सदमे’ में हैं। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, August 14, 2012, 23:09