महाराष्ट्र सरकार नक्सलियों से वार्ता को तैयार: पाटिल

महाराष्ट्र सरकार नक्सलियों से वार्ता को तैयार: पाटिल

महाराष्ट्र सरकार नक्सलियों से वार्ता को तैयार: पाटिल मुंबई : महाराष्ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटिल ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार नक्सल गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों से बातचीत करने को तैयार है। पाटिल ने विधान परिषद में कहा कि राज्य सरकार उन लोगों से बातचीत करने के लिए तैयार है जो प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से नक्सल गतिविधियों में शामिल हैं या फिर शहरी क्षेत्रों में नक्सल विचारधारा का समर्थन कर रहे हैं।

मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार इन लोगों को सभी संभव सहायता देगी और उनके पुनर्वास का ख्याल करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें सुरक्षा भी प्रदान करेगी। इन लोगों को मुख्यधारा में आना चाहिए। (एजेंसी)

First Published: Thursday, April 4, 2013, 20:54

comments powered by Disqus