महाराष्‍ट्र के रत्‍नागिरी में बस नदी में गिरी, 36 लोग मरे

महाराष्‍ट्र के रत्‍नागिरी में बस नदी में गिरी, 36 लोग मरे

महाराष्‍ट्र के रत्‍नागिरी में बस नदी में गिरी, 36 लोग मरेज़ी न्‍यूज ब्‍यूरो

मुंबई : तटीय कोंकण इलाके के रत्नागिरी जिले में एक निजी लग्जरी बस के नदी में गिर जाने के कारण 36 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 24 से ज्‍यादा लोग घायल हो गए। हादसे की शिकार हुई बस मुंबई जा रही थी।

जानकारी के अनुसार, घायलों में 9 की हालत गंभीर बनी हुई है। राहत और बचाव का काम जारी है। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल हैं, जिनके पहचान का काम जारी है। यह बस गोवा से मुंबई जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि तड़के 3.30 बजे के करीब रत्नागिरी जिले के खेड़ के निकट, बस जगबुडी नदी में जा गिरी। उन्होंने बताया कि गोवा-मुंबई राजमार्ग पर पुल पार करते हुए बस नदी में गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्‍थानीय लोगों ने वहां पहुंचकर घायलों को राहत पहुंचाना शुरू कर दिया। वहीं, पुलिस भी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गई।

First Published: Tuesday, March 19, 2013, 09:28

comments powered by Disqus