महाराष्‍ट्र: दलित महिला को निर्वस्‍त्र घुमाया - Zee News हिंदी

महाराष्‍ट्र: दलित महिला को निर्वस्‍त्र घुमाया

ज़ी न्‍यूज ब्‍यूरो

सतारा : महाराष्ट्र के सतारा जिले में बुधवार को एक दलित महिला को निर्वस्त्र घुमाने की घटना सामने आई। इस वाकये की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

 

जानकारी के अनुसार, दलित महिला के कपड़े फाड़े दिए गए और बाद में उसे निर्वस्त्र कर घुमाया गया। इतना ही नहीं उसके साथ मारपीट भी की गई। घायल महिला को कराड के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

सूत्रों के मुताबिक महिला का पुत्र कथित ऊंची जाति की लड़की के साथ भाग गया था। जब लड़की के घर वालों को इसका पता चला तो वे आग बबूला हो गए। उनकी बेटी को भगाने वाले लड़के की मां जब पानी भरने जा रही थी तब लड़की के रिश्तेदारों ने उसकी पिटाई कर दी। बाद में उसके कपड़े फाड़े और निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया।

 

शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। हालांकि अधिकारी महिला को निर्वस्त्र कर घुमाए जाने से इनकार कर रहे हैं।

First Published: Wednesday, January 11, 2012, 22:06

comments powered by Disqus