महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ करने के दोषी बैंक मैनेजर को जेल

महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ करने के दोषी बैंक मैनेजर को जेल

कोटद्वार : कोटद्वार की एक स्थानीय अदालत ने एक वरिष्ठ बैंक अधिकारी को बैंक परिसर में एक महिला से छेड़छाड़ करने के लिए आज एक वर्ष की सजा सुनायी। जिला न्यायाधीश कुमकुम रानी ने लांसडाउन स्थित उत्तरांचल ग्रामीण बैंक के बैंक प्रबंधक रजनीश को बैंक के एक महिला सहायक खजांची को बंद करके उसके साथ छेड़छाड़ करने के लिए एक वर्ष की सजा सुनाने के साथ ही तीन हजार रुपये जुर्माना भी लगाया।

सरकारी वकील के पी डंगवाल ने कहा कि 15 जुलाई 2010 को रजनीश ने अतिरिक्त कार्य के नाम पर महिला को रुकने के लिए कहा था। बाद में अन्य लोगों के चले जाने के बाद रजनीश ने महिला को अंदर बंद कर दिया और उससे गाली गलौच करने के साथ ही उससे छेड़छाड़ करने का प्रयास किया।

डंगवाल ने कहा कि जब पीड़िता ने भागने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसे जबर्दस्ती रोका। पीड़िता ने शौचालय जाने का बहाना बनाया और उसके बाद शौचालय से ही पुलिस से सम्पर्क किया। पुलिस बैंक पहुंची और उसे बचाया। बाद में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर बैंक प्रबंधक के खिलाफ एक मामला दर्ज किया। (एजेंसी)

First Published: Saturday, February 9, 2013, 18:20

comments powered by Disqus