महिला के साथ दो पुलिसकर्मियों ने किया बलात्कार

महिला के साथ दो पुलिसकर्मियों ने किया बलात्कार

मुजफ्फरनगर: उत्तरप्रदेश के शामली जिले के गगेरू गांव में दो पुलिसकर्मियों ने बंदूक की नोंक पर तीस वर्षीय एक महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार किया।

पुलिस उपाधीक्षक सी पी सिंह ने कहा कि कांस्टेबलों दीपक राठी और विकास चौधरी के खिलाफ सामूहिक बलात्कार और लूटपाट का एक मामल दर्ज कर लिया गया है। इन लोगों ने कल कथित रूप से पीड़िता के घर में घुसकर बंदूक की नोंक पर उसका बलात्कार किया।

उन्होंने कहा कि दोनों कांस्टेबलों ने पीड़िता के घर से नकदी और जेवर भी लूट लिए और घटना का जिक्र किसी से करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने कहा कि महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

इसी बीच गांव वालों ने दोनों कांस्टेबलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन किया। सिंह के अनुसार इन दोनों को पुलिस लाइन्स भेज दिया गया है। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, August 14, 2013, 13:43

comments powered by Disqus