महिला ने की खुदकुशी, पति देखता ही रह गया

महिला ने की खुदकुशी, पति देखता ही रह गया

महिला ने की खुदकुशी, पति देखता ही रह गया मुंबई : मुंबई के उपनगर जुहू में 26 साल की एक महिला ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जबकि उसका पति वेबकैम के माध्यम से उसे आत्महत्या करते हुए देखता रहा।

मुंबई पुलिस ने आज बताया कि वह शोभना सूरती के आत्महत्या के मामले की जांच कर रही है। सूरती ने गुरुवार को अपने पति स्वप्निल सुर्वे के साथ इंटरनेट पर वेब कैमरा के माध्यम से चैटिंग करते समय बहस होने पर कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। सूरती के परिवारवालों का कहना है कि स्वप्निल सुर्वे ने जरूर कुछ ऐसा कहा होगा जिसने सूरती को इतना बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया।

जुहू पुलिस ने सुर्वे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सूरती और सुर्वे ने हाल में अपने परिवारवालों को बताए बिना मंदिर में शादी कर ली थी क्योंकि इससे पहले सुर्वे के माता-पिता द्वारा दहेज की मांग करने के बाद दोनों की शादी रद्द हो गयी थी। (एजेंसी)

First Published: Friday, May 24, 2013, 08:34

comments powered by Disqus