महिला से उसके पति, ससुर देवर ने गैंगरेप किया

महिला से उसके पति, ससुर देवर ने गैंगरेप किया

रायपुर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में महिला से सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने महिला के पति, ससुर और देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

जांजगीर चांपा जिले के पुलिस अधीक्षक शेख आरिफ हुसैन ने बताया कि जिले के जांजगीर थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में 26 वर्षीय महिला से बलात्कार के मामले में पुलिस ने महिला के 30 वर्षीय पति, ससुर छहुरा राम (50) और देवर सहदेव यादव (28) को गिरफ्तार कर लिया है।

हुसैन ने बताया कि पीड़िता ने रविवार को जांजगीर थाना में आकर पति, ससुर और देवर के खिलाफ मामला दर्ज कराया तब तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि बरपाली गांव में मजदूरी करने वाले तीनों आरोपियों के साथ पीड़िता रहती थी। कुछ समय पहले देवर ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी तब पीड़िता बरपाली गांव से अपने मायके चली गई थी। एक माह पहले उसके पति ने देवर सहदेव के सुधरने की जानकारी देकर उसे गांव वापस ले आया था।

अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम को जब ससुर छहुरा राम और देवर सहदेव घर पर थे तब दोनों ने मिलकर महिला से बलात्कार किया और वहां से चले गए। बाद में जब पति घर पहुंचा तब महिला ने इसकी जानकारी उसे दी। तब पति ने भी महिला की मदद नहीं की और उसके साथ बलात्कार किया।

घटना के बाद महिला मायके चली गई। बाद में मायके वालों की मदद से महिला जांजगीर थाना पहुंची और तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। (एजेंसी)

First Published: Monday, September 9, 2013, 20:12

comments powered by Disqus