महिला से यौन शोषण के आरोपी एएसआई सस्पेंड

महिला से यौन शोषण के आरोपी एएसआई सस्पेंड

बारीपदा (ओड़िशा) : ओड़िशा के मयूरभंज जिले में पुलिस के एक अधिकारी को शादी के नाम पर एक आदिवासी महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में आज निलंबित कर दिया गया।

पुलिस ने यहां यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सुभेंद्र बेहरा को महिला की शिकायत पर निलंबित कर दिया गया है। महिला ने कल प्राथमिकी दर्ज कर आरोप लगाया कि 29 जून से ही बेहरा उसका उत्पीडन कर रहा था।

महिला ने आरोप लगाया कि बाद में बेहरा ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि फरार चल रहे बेहरा का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। (एजेंसी)

First Published: Monday, July 16, 2012, 19:31

comments powered by Disqus