महिला से रेप मामले में कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

महिला से रेप मामले में कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

गुवाहाटी : असम के चिरांग जिले में कांग्रेस के एक प्रतिष्ठित नेता द्वारा कथित तौर पर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने की खबर आई है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

महिला के पति ने प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस नेता विक्रम सिंह ब्रह्मा ने कल रात उनकी पत्नी के साथ बलात्कार किया।

चिरांग के पुलिस अधीक्षक कुमार संजीव कृष्णा ने कहा कि महिला के पति की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पुलिस ने आज ब्रह्मा को गिरफ्तार कर लिया। ब्रह्मा बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद के कांग्रेस समन्वयक हैं और बकसा जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष हैं।

भारत.भूटान सीमा के पास शांतिपुर इलाके के लोगों ने घटना का पता चलने के बाद ब्रह्मा का घेराव किया और बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कांग्रेसी नेता को हिरासत में लिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पीड़िता के पति की प्राथमिकी के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। (एजेंसी)

First Published: Thursday, January 3, 2013, 16:20

comments powered by Disqus