Last Updated: Saturday, February 16, 2013, 20:21
लुधियाना : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनीष तिवारी ने आज कहा कि यदि भारत 21वीं सदी को वाकई भारत की सदी बनाना चाहता है तो कामकाजी क्षेत्र में महिलाओं की बराबर की भागीदारी जरूरी है।
कामकाजी क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी में हुए इजाफे की तारीफ करते हुए तिवारी ने महिलाओं के लिए एक स्वतंत्र और भयमुक्त माहौल बनाने की जरूरत पर जोर दिया। तिवारी ने स्थानीय मॉडल टाउन में गुरु नानक महिला कॉलेज के वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं।
मंत्री ने कहा कि महिलाओं के लिए एक स्वतंत्र और भयमुक्त माहौल बनाने की खातिर सरकार अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रही है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि कानूनी और प्रशासनिक कार्रवार्इयां उस वक्त तक कामयाब नहीं हो सकतीं जब तक इन्हें समाज का समर्थन हासिल न हो। (एजेंसी)
First Published: Saturday, February 16, 2013, 20:21