मा, माटी, मानुष के कारण आया बदलाव : ममता

मा, माटी, मानुष के कारण आया बदलाव : ममता

खटरा (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल में बलात्कार की बढ़ती घटनाओं के बाद कोलकाता में वृहद् प्रदर्शन के बाद संतुलन साधते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को बुद्धिजीवियों पर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने ऐसे अपराधों के खिलाफ सामाजिक जागरूकता फैलाने में मदद करने की अपील की।

बांकुरा जिले में पंचायत चुनाव की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘कुछ लोग बड़ी बातें कर रहे हैं.. कुछ लोग कह रहे हैं कि उनके कारण परिवर्तन हुआ है । कुछ दावा कर रहे हैं कि मैं केवल उनके कारण मुख्यमंत्री बनी।’

उन्होंने कहा, ‘मुझे 34 वर्षों तक लड़ना पड़ा। यह एक दिन में नहीं हुआ। किसी को यह नहीं भूलना चाहिए। मा, माटी, मानुष के कारण परिवर्तन हुआ।’ सिंगूर भूमि मुद्दे पर 26 दिनों के अपने अनशन का जिक्र करते हुए उन्होंने पूछा कि उनकी सरकार के खिलाफ जो बुद्धिजीवी हैं उनमें से कितने तब वहां थे। उन्होंने कहा कि मशहूर लेखिका और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित महाश्वेता देवी उनके साथ रहीं।

महाश्वेती देवी उनकी समर्थक रही हैं और विभिन्न मुद्दों पर उनकी सरकार की आलोचक भी रही हैं। शुक्रवार की बुद्धिजीवियों और मशहूर हस्तियों की रैली में उन्होंने शिरकत नहीं की।

उन्होंने कहा, ‘इस तरह की घटनाएं काफी दुखद हैं.. चूंकि मेरे पास जिम्मेदारी है, आपके पास भी है.. मैं लेखन, नाटक, फिल्मों और अन्य क्षेत्रों एवं खबरिया चैनलों से जुड़े लोगों से आग्रह करती हूं कि अपना काम करते हुए उन्हें सामाजिक जागरूकता भी पैदा करनी चाहिए।’ (एजेंसी)

First Published: Saturday, June 22, 2013, 23:04

comments powered by Disqus