माओवादियों ने युवक का सर काटा

माओवादियों ने युवक का सर काटा

जमूई : बिहार के जमुई जिला के झाझा थाना अंतर्गत करहरा गांव के बाजार में बीती देर रात माओवादियों ने एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर उसका सर धड़ से अलग कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि माओवादियों ने घटनास्थल पर एक पर्चा छोडा है जिसमें मृतक का नाम मनोज यादव बताया गया है। पर्चे में लिखा है कि नक्सलियों के नाम पर लेवी वसूली करने वालों का यही अंजाम होगा।

सूत्रों ने बताया कि आज सुबह युवक का शव करहरा गांव के बाजार के समीप पडा हुआ पाया गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद झाझा थाना अध्यक्ष राजीव सिंह घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। (एजेंसी)

First Published: Sunday, September 23, 2012, 12:34

comments powered by Disqus