माटूंगा गैंगरेप केस का पहला आरोपी गिरफ्तार

माटूंगा गैंगरेप केस का पहला आरोपी गिरफ्तार

मुंबई : माटूंगा रेलवे परिसर की दीवार के पास शुक्रवार को झुग्गी-बस्ती में एक महिला के साथ हुई सामूहिक बलात्कार की कथित घटना के संबंध में पुलिस ने आज पहले आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोप है कि महिला के पति और आरोपियों में से एक के बीच हुए झगड़े के बाद सात लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने धारावी निवासी 20 वर्षीय श्रमिक गणेश इंग्ले को गिरफ्तार किया है। माटूंगा पुलिस थाने के अधिकारियों का कहना है, ‘हमें लगता है कि गणेश से पूछताछ के बाद अन्य छह आरोपियों का भी पता चलेगा। उसे तीन दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया है।’ पुलिस ने कहा कि सामूहिक बलात्कार में और महिला के पति पर हमला करने में शामिल सात लोगों में से दो लोगों को पति-पत्नी पहले से जानते थे।

पीड़ित के बयान के अनुसार पति-पत्नी दो आरोपियों सिद्धू (20) और अनुप (22) को पिछले तीन वर्षों से जानते थे। शुक्रवार की शाम सिद्धू और पीड़िता के पति के बीच झगड़ा हुआ था। बयान के अनुसार, रात को करीब साढ़े ग्यारह बजे सात लोग कथित तौर पर जबरन महिला के घर में घुस आए। उसके पति को बाहर खींचकर करीब दो घंटे तक महिला के साथ बलात्कार किया।

दंपत्ति ने शनिवार सुबह शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहित की धाराओं 323, 506, 376 बी, 377, 120बी और 34 में मामला दर्ज कर लिया है। (एजेंसी)

First Published: Sunday, March 17, 2013, 23:47

comments powered by Disqus