माता प्रसाद बने यूपी विस. के अध्यक्ष - Zee News हिंदी

माता प्रसाद बने यूपी विस. के अध्यक्ष

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा उत्तर प्रदेश की इटवा सीट से पार्टी विधायक माता प्रसाद पाण्डेय को शुक्रवार को राज्य विधानसभा का अध्यक्ष निर्विरोध चुन लिया गया।

 

विधानसभा अध्यक्ष पद के लिये सिर्फ पाण्डेय ने ही गुरुवार को नामांकन दाखिल किया था और आज उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

 

निर्दलीय तथा सभी पार्टियों के विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिये पाण्डेय के नाम का समर्थन किया। उन्होंने बसपा के सुखदेव राजभर का स्थान लिया है, जो आजमगढ़ की दीदारगंज सीट से विधानसभा चुनाव हार गये थे।

 

सपा के छह बार के विधायक पाण्डेय मुलायम सिंह यादव की अगुवाई वाली सपा की पूर्व सरकार में भी विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं।

 

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर पाण्डेय को मुबारकबाद देते हुए सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने में पूर्ण सहयोग का वादा किया। (एजेंसी)

First Published: Friday, April 13, 2012, 14:51

comments powered by Disqus