मिल गईं सरोजिनी नायडू की खोई कविताएं

मिल गईं सरोजिनी नायडू की खोई कविताएं

मिल गईं सरोजिनी नायडू की खोई कविताएंकोलकाता : ‘भारत कोकिला’ सरोजिनी नायडू की लंबे समय से खोयी कविताओं का पता चल गया है और उनके परिवार ने उसे ऑडियो कैसेट के रूप में संकलित किया है। ‘ए पिलग्रिमेज ऑफ लव’ को आज यहां जारी किया गया। उसमें प्रेम के विभिन्न आयामों और कवयित्री के उसके प्रति रुझान के बारे में चर्चा है।

सरोजिनी नायडू के पौत्र अभिजीत चट्टोपाध्याय ने बताया कि उन्हें विभिन्न पुस्तकालयों, किताब की पुरानी दुकानों और परिवार के संग्रहालयों में सरोजिनी के खोए हुए काव्य रत्नों का पता लगाने के लिए दो साल शोध करना पड़ा। नायडू की कविताओं का पाठ प्रसिद्ध बांग्ला कवियों सुबोध सरकार और शर्मिला रॉय ने किया है। इसमें 17 कविताओं का संग्रह किया गया है। इनमें ‘द पोएट टू डेथ’, ‘इंडियन वीवर्स’, ‘क्रैडल सांग’, ‘माई डेड ड्रीम’ जैसी प्रसिद्ध कविताओं का भी पाठ किया गया है। नई पाई गई कविताओं का संकलन एक नए खंड ‘डे ऑफ डिलाइट’ के तहत किया गया है। (एजेंसी)

First Published: Friday, October 12, 2012, 19:36

comments powered by Disqus