मीडिया पर सरकार डाल रही है दबाव : किरण बेदी

मीडिया पर सरकार डाल रही है दबाव : किरण बेदी

मीडिया पर सरकार डाल रही है दबाव : किरण बेदी पुणे : टीम अन्ना की प्रमुख सदस्य किरण बेदी ने आज आरोप लगाया कि यूपीए सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोपी केंद्रीय मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने तथा मजबूत लोकपाल के लिए जारी आंदोलन को तवज्जो नहीं देने के लिए मीडिया को निर्देश दिया है।

बेदी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘सरकार ने मीडिया को पत्र लिखकर जंतर मंतर पर चल रहे हमारे आंदोलन को तवज्जो नहीं देने का निर्देश दिया है क्योंकि इस आंदोलन से सरकार के अस्तित्व को खतरा है।’ उन्होंने इस बात से इंकार किया कि लोकपाल के बदले मंत्री स्तरीय भ्रष्टाचार पर जोर देने के कारण हजारे का आंदोलन दिशा से भटकने लगा है। उन्होंने कहा कि दोनों अलग-अलग मुद्दे नहीं हैं।

बेदी ने कहा कि सरकार जनलोकपाल विधेयक का विरोध कर रही है क्योंकि अगर यह कानून बन जाए तो मंत्री जांच के दायरे में आ जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘हमने मंत्रियों के खिलाफ कोई सबूत नहीं सृजित किए हैं और ये कैग जैसी संवैधानिक संस्थाओं से आए हैं।’ पिछले महीने पुणे में हुई हजारे और केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद की विवादित भेंट पर बेदी ने कहा, ‘यह खुर्शीद थे जो विचार विमर्श करने के लिए अन्ना से मिलने आए थे।’ (एजेंसी)

First Published: Friday, July 27, 2012, 19:03

comments powered by Disqus