Last Updated: Sunday, March 10, 2013, 08:48

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री पद से आठ जनवरी को इस्तीफा दे चुके भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने पार्टी विधायक दल के नेता के पद से आज इस्तीफा दे दिया।
पार्टी की झारखंड इकाई के प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने यहां कहा, ‘‘अर्जुन मुंडा ने भाजपा विधायक दल के नेता के पद से अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह को भेज दिया है।’’
मुंडा सितंबर, 2010 में तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने थे और इससे पहले वह जमशेदपुर से लोकसभा के सदस्य थे। फिलहाल वह खरसावन से विधायक हैं। (एजेंसी)
First Published: Sunday, March 10, 2013, 08:48