मुंबई: 2007 दंगा मामले में 22 बरी - Zee News हिंदी

मुंबई: 2007 दंगा मामले में 22 बरी

मुंबई :  मुंबई की एक स्थानीय अदालत ने वर्ष 2007 में एक दंगा मामले में दो महिलाओं सहित 22 लोगों को बरी कर दिया है।अभियोजन पक्ष द्वारा इन लोगों के खिलाफ आरोप साबित नहीं कर पाने के बाद सत्र अदालत ने उन्हें बरी कर दिया है।

 

बचाव पक्ष के वकील पी दुआ ने बताया कि 23 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था, जिसमें से एक फरार है। अदालत ने मंगलवार को 22 लोगों को बरी कर दिया।

 

यह घटना 24 अक्टूबर 2007 की है, जब अपराध शाखा की एक टीम नेशनल मार्केट में बल्लू को गिरफ्तार करने गयी थी। पुलिस के मुताबिक स्थानीय लोगों ने बल्लू को गिरफ्तार करने से रोका था। बाद में पुलिस और लोगों के बीच झड़प हो गयी थी।  (एजेंसी)

First Published: Tuesday, December 13, 2011, 23:05

comments powered by Disqus