Last Updated: Friday, March 15, 2013, 15:31
ज़ी न्यूज ब्यूरोमुंबई: मुंबई में बीयर बार पर छापा एक आम बात है जो आए दिन होती रहती है। लेकिन बीयर बार में पान की दुकान,खुफिया दरवाजा और तहखाना होने की बात सामने आए तो चौंकना स्वाभाविक है। मुंबई के एक बीयर बार में ऐसा ही इंतजाम था जहां अश्लील डांस हो रहा था और पुलिस को खबर तक नहीं थी।
मुंबई के दसिहर में पुलिस ने बेहद शातिराना ढंग से अश्लील डांस परोस रहे बियर बार पर छापा मार कर 65 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें 7 लड़कियां भी शामिल हैं। गिरफ्तार लोगो में बार का मैनेजर और कैशियर भी शामिल है।

`एम फॉर यू` बार में गुरुवार की शाम जब पुलिस टीम ने छापा मारा, तो वह अवाक रह गई। बार में ऊपर सब ठीकठाक था, लेकिन जब बार की जांच-पड़ताल की गई तो सारी सच्चाई मने आ गई।
बार के एक कोने में टाइल्स के साथ वॉश बेसिन लगा था जो एक दरवाजा था, जो एक तहखाने में खुलता था। तहखाने में ग्राहकों को अश्लील डांस परोसा जा रहा था। पुलिस के मुताबिक वहां अश्लील हरकतें भी जारी थीं।
पान के स्टॉल में अलार्म सिस्टम का भी इंतजाम था। यहां एक अलार्म बटन लगा था और जब भी कोई खतरा होता, तो वहां बैठा कर्मचारी उसे दबा देता। यह बटन दबते ही तहखाने में अलार्म बज जाता और लोग सजग हो जाते।
First Published: Friday, March 15, 2013, 10:47