मुंबई : भक्तों ने दी भगवान गणेश को विदाई

मुंबई : भक्तों ने दी भगवान गणेश को विदाई

मुंबई : भक्तों ने दी भगवान गणेश को विदाई मुंबई : ‘गणपति बप्पा मोरया’ के उद्घोष के बीच लाखों श्रद्धालुओं ने मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में भगवान गणेश को विदाई दी और इसके साथ ही दस दिनों से चल रहा उत्सव संपन्न हुआ।

मुंबई में प्रतिमाओं का विसर्जन सुबह से शुरू हो गया था और श्रद्धालु गिरगांव चौपाटी, जुहू बीच और शिवाजी पार्क में एकत्र होने लगे ताकि उनकी आखिरी झलक पा सकें।

मुंबई के स्थानीय निकाय के अनुसार भगवान गणेश की करीब दो लाख प्रतिमाएं समुद्र और कृत्रिम जलाशयों में विसर्जित की जाएंगी। विसर्जन के दौरान भीड़ को देखते हुए विभिन्न सड़कों पर यातायात मार्ग में परिवर्तन किया गया है वहीं कुछ सड़कों को बंद कर दिया गया था। (एजेंसी)

First Published: Thursday, September 19, 2013, 12:13

comments powered by Disqus