मुंबई में मोटरमैन की हड़ताल खत्म

मुंबई में मोटरमैन की हड़ताल खत्म

मुंबई: मुंबई में हड़ताल पर गए मोटरमैन अब काम पर लौटने लगे हैं। ऐसे में उम्‍मीद जताई जा रही है कि लोकल ट्रेन सेवा धीरे-धीरे सामान्‍य हो जाएगी।

मुंबई के लोगों को शुक्रवार शाम को 3 घंटों से ज्‍यादा वक्‍त तक आवाजाही के दौरान गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ा। मुंबई में वेस्‍टर्न लाइन के करीब 434 मोटरमैन हड़ताल पर चले गए. रेल प्रशासन के आश्‍वासन के बाद वे काम पर लौटने को तैयार हुए। लगभग चार घंटे तक यात्री विभिन्न स्टेशनों पर फंसे रहे।

शाम के वक्‍त ज्‍यादातर यात्री अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद घर लौटने के लिए स्‍टेशनों पर जमा रहे, जबकि ट्रेनें कम ही चल रही थीं। ऐसे में यात्रियों की मुश्किलें काफी बढ़ गईं।

पश्चिम रेलवे के चार सौ पैंतालीस में से एक सौ अस्सी ड्राइवर एक साथ छुट्टी पर चले गए थे। ये वो रूट है जिस पर हर तीन मिनट में एक लोकल चलती है, लेकिन हड़ताल के चलते हर जगह हाहाकार मच गया। हड़ताल खत्म होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, July 21, 2012, 00:03

comments powered by Disqus