Last Updated: Tuesday, March 26, 2013, 08:38

मुंबई : मुंबई में एक लोकल ट्रेन में सवार एक यात्री की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गये। यह आठों लोग सफर के दौरान रेलगा़ड़ी से गिर गये थे।
रेल अधिकारियों ने बताया कि माना जा रहा है कि उनके उपर एक पीले रंग का पाउडर फेंका गया जिससे उनकी आंखों में जलन हो गयी और वह नीचे गिर गये। यह सभी दादर-ठाणे लोकल में सफर कर रहे थे और रात करीब आठ बजे यह हादसा हुआ। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, March 26, 2013, 08:38