मुंबई: सिलेंडर विस्फोट से चार की मौत

मुंबई: सिलेंडर विस्फोट से चार की मौत

मुंबई : मुंबई के समीपवर्ती जिले ठाणे में मंगलवार रात एक गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से चार व्यक्ति मारे गए तथा 17 अन्य घायल हो गए। यह विस्फोट विरार रेलवे स्टेशन के समीप स्थित एक होटल के पीछे सिलेंडरों से भरे एक कमरे में हुआ। विस्फोट में चार लोग मारे गए तथा 17 अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है तथा घायलों को विरार के संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को संदेह है कि ये सिलेंडर कमरे में गैरकानूनी रूप से रखे गए थे। मामले की जांच की जा रही है। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, November 21, 2012, 09:24

comments powered by Disqus