मुरुगेसन बने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

मुरुगेसन बने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

नई दिल्ली : तीन राज्यों के उच्च न्यायालयों में नये मुख्य न्यायाधीशों को आज नियुक्त किया गया। मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति दरमार मुरुगेसन को दिल्ली उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

कानून मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि केरल उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मंजुला चेल्लूर को केरल उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। दिल्ली उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अर्जन कुमार सीकरी को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। (एजेंसी)

First Published: Saturday, September 22, 2012, 09:22

comments powered by Disqus