मेघालय: कांग्रेस के 5 विधायकों को टिकट नहीं

मेघालय: कांग्रेस के 5 विधायकों को टिकट नहीं

शिलांग : मेघालय में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने एक मंत्री सहित पांच विधायकों को टिकट न देने का फैसला लिया है। 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए पार्टी ने प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी कर दी है। राज्य विधानसभा का कार्यकाल इसी साल 10 मार्च को समाप्त हो रहा है। राज्य में 13 लाख से ज्यादा मतदाता हैं।

राज्य विधानसभा में कांग्रेस के 28 सदस्य हैं। पार्टी ने एस.डब्ल्यू. रिम्बै, अब्दुस सालेह, सैमुअल संगमा, नेहलांग लिंगदोह और सामुदायिक एवं ग्रामीण विकास मंत्री सालेंग संगमा को टिकट नहीं दिया है। सोनिया गांधी की सहमति के बाद पार्टी ने रविवार रात 60 प्रत्याशियों की सूची जारी की। कांग्रेस ने हालांकि निर्दलीय विधायकों- मानस चौधरी, ए.टी. मंडल और लिमिसन डी. संगमा सहित दूसरे दलों के पांच विधायकों को पार्टी का टिकट दिया है।

हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के कानूनी सलाहकार परिओंग और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता एडोल्फ लू हिटलर आर. मराक को भी कांग्रेस का टिकट दिया गया है। पार्टी ने छह महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है, जिनमें एम. अम्पारीन लिंगदोह, रोशन वर्जरी, देबोराह सी. मराक, यूरेका लिंगदोह, दिक्कांची डी. शिरा और अर्लीन एन. सांगमा शामिल हैं। (एजेंसी)

First Published: Monday, January 7, 2013, 16:38

comments powered by Disqus