Last Updated: Thursday, August 2, 2012, 13:53
नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो में एक दिन में आवाजाही करने वालों की संख्या का नया रिकार्ड बना। बुधवार को करीब 22 लाख यात्रियों ने मेट्रो से सफर किया।
दस दिनों में ऐसा यह दूसरी बार हुआ है जब मेट्रो से 21 लाख से अधिक यात्रियों ने सफर किया है। दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता ने बताया, ‘दिल्ली मेट्रो में बुधवार को 21,95,999 यात्रियों द्वारा आवाजाही करने से नया रिकार्ड बन गया। इससे पहले 23 जुलाई को भी 21 लाख 26 हजार यात्रियों ने मेट्रो से सफर किया था।
बुधवार को मेट्रो की सभी लाइनों पर भी सवार्धिक यात्रियों ने सफर किया। इसके लिये दिल्ली मेट्रो ने कुछ स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटरों की भी व्यवस्था की थी। (एजेंसी)
First Published: Thursday, August 2, 2012, 13:53