Last Updated: Monday, March 4, 2013, 13:47
मथुरा : यमुना मुक्ति पदयात्रियों द्वारा पहले दिल्ली-आगरा राजमार्ग और फिर रेलमार्ग ठप किए जाने का प्रयास करने की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें खदेड़ कर दोनों मार्ग सुचारू करवा दिए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने फोन पर बताया कि अब हाईवे पर भी यातायात सामान्य हो गया है तथा रेलमार्ग पर जमे लोगों को वहां से हटा दिया है। उन्होंनें बताया कि वे स्वयं व जिलाधिकारी समीर वर्मा मौके पर मौजूद हैं। अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। रेल व सड़क मार्ग पूरी तरह से क्लीयर हो चुके हैं तथा दोनों ट्रैकों पर यातायात सामान्य रूप से चलने लगा है। पदयात्री पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे के पड़ाव पर कूच कर रहे हैं। (एजेंसी)
First Published: Monday, March 4, 2013, 13:47