यूपी में 48 साल की महिला से सामूहिक दुष्कर्म

यूपी में 48 साल की महिला से सामूहिक दुष्कर्म


अलीगढ़: उत्तर प्रदेश में अलीगढ जिले के दादोन पुलिस थाना क्षेत्र में कथित तौर पर लडकी भगाने को लेकर हुई दुश्मनी में रविवार की शाम एक गुट के लागों ने दूसरे गुट की एक 48 साल की महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया और उसे मरा समझ कर गांव के बाहर एक खेत में फेंक दिया।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि दादोन थाने के कंचनपुर गांव की एक 48 वर्षीय महिला रईसा बेगम (काल्पनिक नाम) को रविवार की शाम को गांव की ही तीन महिलाएं किसी बहाने से गांव के बाहर ले गई और उसे कुछ लोगो के हवाले कर दिया, जिन्होंने उसके साथ कथित रुप से दुराचार किया और उसे मरा समझ कर एक सुनसान खेत में फेंक दिया।

कल सुबह उसे गांव के बाहर लहूलुहान हालत में पाया गया। उन्होंने बताया कि रईसा बच गई और होश में आने के बाद उसने उसके साथ हुए कथित दुराचार के बारे में दादोन थाने पर तीनो महिलाओं सहित 14 लोगो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष मोर्डिया ने बताया कि जून महीने में कंचनपुर गांव की एक लड़की रईसा के किसी रिश्तेदार के साथ भाग गई थी, जिसके बाद से दोनो परिवारो मे तनाव था और उक्त घटना उसी का परिणाम समझी जा रही है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में महिला की तरफ से दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है और एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, July 24, 2012, 19:55

comments powered by Disqus