Last Updated: Monday, September 9, 2013, 14:51
लखनऊ : उत्तर प्रदेश शासन ने पिछले दो दिनों से जिले में हो रही हिंसा और दंगों को नियंत्रित करने के लिए सोमवार को डी.आई.जी. सहारनपुर डी.डी. मिश्रा को हटा दिया और उनके स्थान पर अशोक मुथा जैन को तत्काल भेज दिया गया जबकि ए.डी.जी. भावेश कुमार सिंह को भी वहां अतिरिक्त सहायता के लिए नियुक्त किया गया है।
गृह विभाग के सूत्रों ने बताया कि डी.आई.जी. सहारनपुर डी.डी.मिश्रा को हटा कर भर्ती बोर्ड में तैनात डी.आई.जी. अशोक मुथा जैन को मुजफ्फरनगर में फैली हिंसा को रोकने की जिम्मेदारी सौपी गई है।
सूत्रों के अनुसार सहारनपुर में रहे पुलिस महानिरीक्षक भावेश कुमार सिंह जो प्रोन्नित पाकर ए.डी.जी. हो गए थे, को भी ए.डी.जी.कानून व्यवस्था अरूण कुमार सिंह की सहायता के लिए तत्काल सहारनपुर रवाना कर दिया गया है। हालांकि गृह विभाग के सूत्रों ने इन समाचारों को गलत बताया कि डी.आई.जी. मेरठ ब्रजभूषण को हटा कर भावेश कुमार सिंह को भेजा गया है। (एजेंसी)
First Published: Monday, September 9, 2013, 14:51