Last Updated: Friday, October 28, 2011, 05:07
ज़ी न्यूज ब्यूरोबेंगलुरु : कर्नाटक हाईकोर्ट में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस येदियुरप्पा की जमानत पर सुनवाई सोमवार यानी 31 अक्टूबर तक टल गई है। येदियुरप्पा फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
इससे पहले के घटनाक्रम में सरकारी जमीन को गैर-अधिसूचित करने में अनियमितता के मामले में लोकायुक्त अदालत ने येदियुरप्पा की जमानत अर्जी खारिज करते हुए गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया था। उसके बाद उन्होंने अदालत में सरेंडर कर दिया था।
अवैध खनन घोटाले में लोकायुक्त की तरफ से दोषी करार दिए जाने के बाद 31 जुलाई को उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
येदयुरप्पा जेल जाने वाले कर्नाटक के पहले पूर्व मुख्यमंत्री हैं। 30 सितंबर को हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने येदियुरप्पा की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए लोकायुक्त अदालत की कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगा दी थी। हालांकि 4 अक्टूबर को हाईकोर्ट के दो जजों की बेंच ने यह रोक हटा दी थी। इसके बाद लोकायुक्त अदालत की कार्यवाही का रास्ता साफ हो गया था।
First Published: Friday, October 28, 2011, 16:39