येदियुरप्पा ने शोभा को बनाया कार्यकारी अध्यक्ष

येदियुरप्पा ने शोभा को बनाया कार्यकारी अध्यक्ष

येदियुरप्पा ने शोभा को बनाया कार्यकारी अध्यक्षबेंगलुरु : बीएस येदियुरप्पा की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में वापसी की अटकलों के बीच शुक्रवार को उन्होंने लाबिस्ट और भाजपा सरकार में मंत्री रह चुकी शोभा करंदलाजे को कर्नाटक जनता पार्टी (केजेपी) का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। दिसंबर में भाजपा छोड़ कर केजेपी का गठन करने वाले येदियुरप्पा ने पार्टी की एक बैठक के बाद करंदलाजे (46) की नियुक्ति की घोषणा की।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि पूर्व भाजपा मंत्री सी. एम. उदासी केजेपी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष होंगे। येदियुरप्पा कर्नाटक में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री थे। उन्होंने भाजपा में वापस जाने और केजेपी का किसी अन्य दल में विलय करने से इनकार किया है।

उन्होंने कहा कि अगले वर्ष होने वाले आम चुनाव में केजेपी कांग्रेस सहित अन्य दलों के साथ चुनावी तालमेल के लिए तैयार है। उनके भाजपा में लौटने की अटकलें हालांकि खत्म नहीं हुई है क्योंकि कर्नाटक भाजपा का एक खेमा लोकसभा चुनावों के पूर्व उन्हें पार्टी में वापस लेने की मांग कर रहा है। खेमे का कहना है कि यदि येदियुरप्पा को वापस नहीं लिया गया तो पार्टी को नुकसान में रहना होगा। भाजपा ने 2009 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक की 28 सीटों में से 19 पर जीत दर्ज की थी। 5 मई को संपन्न हुए राज्य विधानसभा के चुनाव में 225 सदस्यों वाली विधानसभा में भाजपा सिर्फ 40 सीटें ही जीत सकी और उसे सत्ता से हाथ धोना पड़ा। (एजेंसी)

First Published: Friday, August 30, 2013, 21:13

comments powered by Disqus