Last Updated: Monday, November 5, 2012, 19:26

बेंगलूर : कर्नाटक विधान सौध (राज्य सचिवालय) में प्रदेश के मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार और काफी संख्या में अधिकारियों की मौजूदगी के बीच भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा समर्थक दो मंत्रियों के बीच आज तीखी नोंक झोंक हो गई।
आवास मंत्री वी सोमन्ना और सहकारिता मंत्री बीजी पुट्टास्वामी की इन गतिविधियों से शेट्टार को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। यह घटना शीर्ष अधिकारियों की एक बैठक के दौरान हुई।
समाज कल्याण सहित कुछ विभागों में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए यह बैठक बुलाई गई थी। विधि मंत्री एस सुरेश कुमार ने दोनों मंत्रियों को शांत किया। येदियुरप्पा अपनी नयी पार्टी का गठन करने की योजना बना रहे हैं। (एजेंसी)
First Published: Monday, November 5, 2012, 19:26