येदियुरप्पा समर्थक विधायकों ने बढ़ाया दबाव

येदियुरप्पा समर्थक विधायकों ने बढ़ाया दबाव

बेंगलूर: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन के लिए दबाव बढ़ाते हुए शुक्रवार को राज्य के सात मंत्रियों ने पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा से मुलाकात की और मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की।

कुछ खबरों में कहा गया है कि इन मंत्रियों ने सदानंद गौड़ा मंत्रिमंडल से अलग होने की योजना बनाई है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इन मंत्रियों और येदियुरप्पा के बीच मुलाकात कर्नाटक के ग्रामीण विकास मंत्री जगदीश शेट्टर से आवास पर हुई। उल्लेखनीय है कि गौड़ा के स्थान पर येदियुरप्पा अपने वफादार शेट्टर को ही मुख्यमंत्री बनाने की पैरवी करते रहे हैं।
सूत्रों ने कहा कि येदियुरप्पा के समर्थक आठ मंत्री इस्तीफे पर विचार कर रहे हैं।

इसे उनकी ओर से दबाव बढ़ाने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। इन मंत्रियों की ओर से दबाव बढ़ाने का मकसद भाजपा आलकमान को राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के लिए विवश करना है। भाजपा के सूत्रों की माने तो ये बागी मंत्री और येदियुरप्पा के समर्थक आलाकमान के ‘कुछ समय इंतजार करने’ के फैसले को स्वीकार करने के मूड में नहीं हैं। (एजेंसी)

First Published: Friday, June 29, 2012, 18:13

comments powered by Disqus