Last Updated: Friday, June 1, 2012, 10:08
आरा (बिहार) : बिहार के भोजपुर जिले में नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत कतिरा मोहल्ले में अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर आज सुबह जातीय संगठन रणवीर सेना के पूर्व प्रमुख ब्रह्मेश्वर सिंह उर्फ ब्रह्मेश्वर मुखिया की हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुबह की सैर पर निकले ब्रह्मेश्वर सिंह उर्फ ब्रह्मेश्वर मुखिया (70) की सुबह करीब छह बजे अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। घटना के बाद मोहल्ले में पहुंची पुलिस को भी स्थानीय लोगों के प्रतिरोध का सामना करना पडा। बिहार में प्रतिबंधित जातीय संगठन रणवीर सेना पर कई जातीय नरसंहारों को अंजाम देने का आरोप है। सिंह पर इन नरसंहारों की साजिश रचने का आरोप था।
रणवीर सेना के प्रमुख के रूप में नरसंहार से संबंधित 22 मामलों में से 16 में सिंह बरी हो चुके थे और छह में जमानत पर थे। (एजेंसी)
First Published: Friday, June 1, 2012, 10:08