रांची में ईनामी नक्सली गिरफ्तार

रांची में ईनामी नक्सली गिरफ्तार

रांची में ईनामी नक्सली गिरफ्ताररांची : रांची पुलिस ने रविवार को पांच लाख रुपये की ईनामी श्यामलाल यादव उर्फ धर्मेन्द्र को रातू इलाके से गिरफ्तार कर लिया। यह नक्सलियों का लातेहार पलामू व चतरा क्षेत्र का जोनल कमांडर है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इन जिलों में उसने दर्जनों नक्सली वारदात को अजाम दिया। पुलिस के अनुसार चतरा सांसद इंदर सिंह नामधारी अभिजीत समूह ओर पुलिस पार्टियों पर हमला का मास्टरमाइंड श्यामलाल ही है। रांची के रातू से रविवार देर रात उसे गिरफ्तार कर उसे गुप्त स्थान पर ले जाया गया। जहां रांची पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ के साथ इंटेजिलेंस ब्यूरो (आइनी) की टीम उससे पूछताछ कर रही है। वह लातेहार जिले के बालूमाथ के मुरपा गांव का रहने वाला है।

श्यामलाल लेवी के पैसे से रातू थाना क्षेत्र में घर बनवा रहा है। वह घर का काम देखने ही रांची आया था लेकिन पुलिस को इसकी भनक लग गई ओर पुलिस ने आनन फानन में रातू इलाके को घेर लिया तथा श्यामलाल जैसे ही घर पहुंचा उसे दबोच लिया। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, August 28, 2012, 08:55

comments powered by Disqus