राज ने फिर साधा महाराष्ट्र सरकार पर निशाना

राज ने फिर साधा महाराष्ट्र सरकार पर निशाना

राज ने फिर साधा महाराष्ट्र सरकार पर निशानामुंबई : करीब एक पखवाड़े के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने रविवार को राज्य की कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) गठबंधन सरकार को फिर से निशाने पर लिया।

मुंबई से 690 किलोमीटर दूर अमरावती में रविवार की शाम आयोजित एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए ठाकरे ने सरकारी अधिकारियों खास तौर से एनसीपी नियंत्रित सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्ट होने का आरोप लगाया। अपने राज्यव्यापी दौरे के तीसरे चरण के पूरा होने के मौके पर ठाकरे ने कहा, `पांच महत्वपूर्ण मंत्रालय एनसीपी के हाथों में है। ये मंत्रालय हैं वित्त, ऊर्जा, सिंचाई, जल एवं आवास। इसमें उन्होंने क्या किया है?`

उन्होंने सरकारी आंकड़े का हवाला देते हुए खुलासा किया कि किस तरह सिंचाई परियोजनाएं दशकों तक सुस्ती पकड़े रहती है और खर्च बढ़ता जाता है। चार दशकों का सबसे भयानक सूखे का इस वर्ष सामना करने के बावजूद परियोजनाएं अधूरी हैं। (एजेंसी)

First Published: Sunday, March 24, 2013, 23:19

comments powered by Disqus