राजधानी एक्स. में 3 महिलाओं से छेड़छाड़

राजधानी एक्स. में 3 महिलाओं से छेड़छाड़

लखनऊ : सुरक्षा के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण मानी जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में तीन महिलाओं से छेड़खानी के आरोप में रविवार को कोच अटेंडेंट को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में गिरफ्तार किया गया।

आरोप है कि डिब्रूगढ़ से दिल्ली जा रही डिब्रूगढ़-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की वातानुकूलित बोगी (बी-4) में यात्रा कर रही तीन महिला यात्रियों के साथ कोच अटेंडेंट सुदशर्न कुमार ने छेड़छाड़ और बदसलूकी की।

रेलगाड़ी के रविावार सुबह मुगलसराय पहुंचने पर महिलाओं से राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) चौकी जाकर उसकी शिकायत की। जीआरपी चौकी प्रभारी रतन सिंह यादव ने बताया कि छेड़छाड़ की शिकायत के बाद आरोपी कोच अटेंडेंट को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। वह शराब के नशे में धुत था। यादव के मुताबिक पीड़ित महिलाओं में एक सर्वोच्च न्यायालय की वकील भी है।

First Published: Sunday, November 4, 2012, 14:03

comments powered by Disqus