Last Updated: Friday, October 5, 2012, 14:39
लखनऊ : सुरक्षा व अन्य लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ट्रेन की पेंट्रीकार में कर्मचारी है। छात्रा के मुगलसराय में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाने में शिकायत करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
दिल्ली जा रही सियालदाह राजधानी एक्सप्रेस (2313) ट्रेन में यह घटना हुई। बिहार के भभुआ के पास रात के समय पेंट्रीकार कर्मचारी ने बी-3 कोच में सफर कर रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। ट्रेन के शुक्रवार सुबह मुगलसराय पहुंचने पर पीड़िता ने जीआरपी थाने में जाकर इसकी शिकायत की। जीआरपी प्रभारी रतन सिंह यादव ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि छात्रा की शिकायत के बाद आरोपी पेंट्रीकार कर्मचारी अमीन शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यादव ने बताया कि छात्रा शिकायत दर्ज कराने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गई। वह बिहार की रहने वाली है और दिल्ली में पढ़ाई करती है। (एजेंसी)
First Published: Friday, October 5, 2012, 14:39