Last Updated: Sunday, January 22, 2012, 15:32
लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में किसी सीट से टिकट पाने से वंचित रहे पार्टी की प्रदेश इकाई में सचिव अमित सिंह उर्फ पंकज सिंह को महामंत्री के पद पर प्रोन्नत कर दिया है लेकिन इसके विरोध में प्रदेश भाजपा के तीन सचिवों ने इस्तीफा दे दिया है।
अमित सिंह भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के पुत्र हैं और प्रदेश भाजपा के महासचिव विंध्यवसिनी कुमार ने बताया है कि सिंह को प्रदेश भाजपा में सातवां महामंत्री बनाया गया है।
विंध्यावासिनी कुमार ने हालांकि ऐसी किसी अधिकारिक जानकारी से अनभिज्ञता जाहिर की है लेकिन सिंह को महामंत्री बनाये जाने के विरोध में उनके साथ ही प्रदेश भाजपा में सचिव रहे दयाशंकर सिह अश्विनी त्यागी और संतोष सिंह ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा के मौजूदा संविधान में केवल छह महामंत्रियों का प्राविधान है।
पिछले विभानसभा चुनाव में बलिया से पार्टी के उम्मीदवार रहे दयाशंकर सिंह ने बताया है कि उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी को अपना इस्तीफा भेज दिया है।
उन्होंने अपने इस्तीफे की एक प्रति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह को भी भेजने की जानकारी देते हुए कहा कि गडकरी को संबोधित अपने इस्तीफे में उन्होंने कहा है कि चुनाव के दौरान पद परिवर्तन उचित नहीं है और यह भी कि पार्टी में उनके कामकाज एवं योगदान का मूल्यांकन होना चाहिए।
हालांकि अश्विनी त्यागी और संतोष सिंह से बातचीत नहीं हो पायी लेकिन दयाशंकर ने उनके द्वारा भी उनके जैसा ही इस्तीफा भेज देने की पुष्टि की ।
सूत्रों के अनुसार दयाशंकर जहां बलिया से फिर चुनाव लड़ना चाहते थे वहीं अश्विनी त्यागी मेरठ की विलर तथा संतोष सिंह लखनऊ पूरब विधानसभा सीट से टिकट के दावेदार थे। (एजेंसी)
First Published: Sunday, January 22, 2012, 21:02