Last Updated: Friday, December 23, 2011, 03:28
ज़ी न्यूज ब्यूरो जयपुर: राजस्थान में पिछले तीन दिनों में सरकारी अस्पतालों में कामकाज ठप है। इस हड़ताल की वजह से 11 मरीजों की मौत हो चुकी है। ऐस्मा के तहत 179 डॉक्टर गिरफ्तार किए गए हैं।जबकि 9 डॉक्टरों को निलंबित किया जा चुका है। लगभग 9 हजार डॉक्टर हड़ताल पर हैं।
सरकार ने जरूरी सेवाओं का कानून रेश्मा लागू कर दिया है लेकिन डॉक्टर मामने को तैयार नहीं हैं।
डॉक्टर केंद्र में समान वेतन और पदोन्नति की मांग कर रहे हैं। हालात बेकाबू हो चुके हैं लेकिन सरकार सबकुछ ठीक होने का दावा कर रही है।
राज्य सरकार ने राजस्थान जरूरी सेवा कानून के तहत डॉक्टरों की हड़ताल अवैध करार दे दिया है। सरकार के मुताबिक मरीजों को जिस तरह से दिक्कत हो रही है उससे डॉक्टरों की हड़ताल जायज नहीं ठहराई जा सकती।
राज्य के विभिन्न जिलों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 48 जिला अस्पताल, 1700 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, 375 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा छह मेडिकल कालेजों से संबद्ध अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्था चरमरा गई है। सरकार और हड़ताली डाक्टरों के बीच गतिरोध बना रहने से हालात बद से बदतर होते जा रहे है।
First Published: Friday, December 23, 2011, 12:47